Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

रामपुरा-भदाना-पीलखेड़ी में विस्फोटक गोदामों का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

Posted on May 14, 2026

**रामपुरा। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में विस्फोटक भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था एवं नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामपुरा, भदाना एवं पीलखेड़ी क्षेत्र स्थित विस्फोटक गोदामों का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गोदामों में रखी विस्फोटक सामग्री, सुरक्षा मानकों, भंडारण व्यवस्था तथा आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर रामपुरा तहसीलदार श्री मृगेंद्र सिसोदिया सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण टीम ने गोदामों की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विस्फोटक सामग्री के भंडारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके।**

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme