Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

रामपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टाटा टियागो कार से 27 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Posted on May 27, 2026

**रामपुरा | प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा टियागो कार से 27 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेशभर में नशे और मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं प्रभारी एसडीओपी मनासा श्रीमती निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उप निरीक्षक विपिन मसीह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
दिनांक 25 मई 2026 को थाना रामपुरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मनासा की ओर से आ रही ग्रे रंग की टाटा टियागो कार (RJ-20-CJ-4701) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 27 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।
मौके से कार चालक मंगल पिता दुधाजी गुर्जर (26 वर्ष), निवासी दौलतगंज, तहसील लाडपुरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह, सहायक उप निरीक्षक नसीम अहमद, हरिसिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र नागदा, आरक्षक रघुवीर सिंह, विजय बारीवाल, सुनील भुरिया, जितेंद्र प्रजापत, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे, साइबर सेल टीम तथा निजी वाहन चालक जाहिद मंसूरी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme