Ad Ad
Ad Ad

राज्‍य सेवा व राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में 26 अप्रेल को

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Apr 2026, 05:05 PM
शेयर करें ➦
W f X
राज्‍य सेवा व राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में 26 अप्रेल को

राज्‍य सेवा व राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रेल 2026 को दो सत्रों में प्रात:10 बजे से 12 बजे एवं दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र स्‍वामी विवेकानन्‍द शा.पी.जी.कॉलेज मनासा रोड नीमच एवं स्‍कीम नं.36 उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल नीमच में आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए आकस्मिक निरीक्षण के लिए उड़न दस्‍ते का ग‍ठन किया गया है। डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट नीमच सुश्री श्रुति भयडिया, तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट नीमच श्री संतोष कुमार एवं तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट जावद श्री नवीन गर्ग को प्रथम दल तथा तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट नीमच नगर डॉ.अजेन्‍द्र नाथ प्रजापति को द्वितीय दल नियुक्‍त किया गया है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X