Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

राज्यसभा चुनाव : नामांकन रद्द किए जाने पर मीनाक्षी नटराजन ने EC से पूछे सवाल, राहुल गांधी ने कहा-अब हो रही है सीट चोरी

Posted on June 12, 2026

Meenakshi Natarajan : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मीनाक्षी नटराजन ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव आयोग ने मुझसे जितनी जानकारी मांगी थी, वह सब मैंने दी थी, अगर उससे अलग भी कोई जानकारी चाहिए थी, तो उसके बारे में आयोग का बताना चाहिए था कि वह जानकारी कहां देनी है.

वैसे यह मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है, इसलिए मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती हूं. फाॅर्म 26 में आपराधिक मामलों की जानकारी देनी थी VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, Congress leader Meenakshi Natarajan on her Rajya Sabha nomination rejection says, "Since the matter is sub-judice, under the jurisdiction of the court, and is being heard in the Supreme Court today, I will not discuss all the points… pic.twitter.com/fy9JdDG7SV — Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2026 प्रेस काॅन्फ्रेंस में मीनाक्षी नटराजन ने बताया कि मुझसे यह कहा जा रहा है कि मैंने आयोग से जानकारी छिपाई और उसी आधार पर मेरा नामांकन रद्द किया गया.

मैं आपको बताना चाहती हूं कि एक फाॅर्म 26 है, जिसमें दर्ज आपराधिक मामलों और दंडनीय अपराध के बारे में जानकारी देनी थी. मैंने उन काॅलम में यह लिखा है कि यह लागू नहीं है, क्योंकि मुझपर ऐसा कोई केस दर्ज नहीं है. एक लीगल नोटिस है, जिसे नामांकन रद्द करने का आधार बनाया जा रहा है, जिसपर अबतक कोर्ट ने भी संज्ञान नहीं लिया है.

अगर इसके बारे में भी जानकारी देनी थी, तो आयोग बताया कि उसके बारे में कहां जानकारी देनी थी? क्या ऐसा कोई काॅलम में मौजूद था. देश में लोकतंत्र खतरे में कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में यह आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र खतरे में है. हम उस ओर जा रहे हैं, जहां देश में सिर्फ दिखाने के लिए लोकतंत्र होगा और मीडिया सरकार से अनुमति प्राप्त करके खबरें प्रकाशित करेगी.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जिस अधिकारी ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया है, उसकी पृष्ठभूमि संघ की है और वह वही कर रहे थे, जिसे वह अपना फर्ज समझते हैं. कांग्रेस के लोगों ने स्क्रूटनी के दौरान जो कुछ हुआ, उसके बाद उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मुझे नौकरी करनी है.

वोट चोरी के बाद सीट चोरी कर रही है बीजेपी-चुनाव आयोग की जोड़ी After Vote Chori and Sarkar Chori – the BJP-EC jugalbandi has finished the contest before it has even begun with Seat Chori. Look at what happened in the recent Rajya Sabha elections.

Congress candidate Meenakshi Natarajan ji submitted every document. No pending cases. The EC… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2026 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि वोट चोरी और सरकार चोरी के बाद बीजेपी और चुनाव आयोग की जुगलबंदी ने सीट चोरी के साथ मुकाबला शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया है.

उन्होंने लिखा कि कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने हर डॉक्यूमेंट जमा किया. उनपर कोई पेंडिंग केस नहीं था, लेकिन चुनाव आयोग ने बीजेपी के एक मामूली ऑब्जेक्शन पर उनका नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया.बीजेपी सपोर्टेड इंडिपेंडेंट परिमल नाथवानी ने फॉर्म में अपना नाम गलत लिख दिया और कई जरूरी जानकारी नहीं दी, फिर भी चुनाव आयोग ने उन्हें सब कुछ ठीक करने के लिए एक्सटेंशन दिया.

वही इलेक्शन कमीशन है, दो उम्मीदवार है, एक को बिना सुनवाई के ही डिसक्वालिफाई कर दिया गया, दूसरे को नियमों का पालन न करने के बावजूद इनाम दिया गया. ये भी पढ़ें : अमेरिका के ‘सबसे खतरनाक’ हथियार कौन से? एयर फोर्स जनरल ने गिनाए 3 नाम, बोले- सबसे मुश्किल समय में करेंगे इनका इस्तेमाल.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme