Ad Ad
Ad Ad

राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 18 May 2026, 05:14 PM
शेयर करें ➦
W f X
राजस्‍व प्रमुख सचिव श्री पोरवाल ने वी.सी.के माध्‍यम से की विभागीय समीक्षा

प्रमुख सचिव राजस्‍व श्री विवेक पोरवाल ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा की। प्रमुख सचिव श्री पोरवाल नेडिजीटाईजेशन आफ लेगेसी रिकार्ड, जिला स्‍तर पर स्‍केनिंग सेंटर स्‍थापित करने, सेंटर पर कम से कम पांच कम्‍प्‍यूटर स्‍केनर एवं सेटअप फर्नीचर की व्‍यवस्‍था, राजस्‍व अभिलेखों की स्‍केनिंग के लिए दस्‍तावेजों का चयन, पटवारियों का रोस्‍टर बनाने, दस्‍तावेजों के आवक जावक की पंजी तैयार करने, स्‍केनिंग सेंटर पर दस्‍तावेजों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था, राजस्‍व न्‍यायालयों में नियमित सुनवाई एवं नियमित रूप से राजस्‍व कोर्ट के संचालन, ग्रामों में आबादी भूमि की उपलब्‍धता एवं चिंहाकन, स्‍वामित्‍व योजना के पट्टेधारियों को पट्टे की रजिस्‍ट्री करवाने संबंधी बिंदुओं पर विस्‍तार से चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश भी दिए। नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एडीएम श्री बी.एस.कलेश एवं जिला डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिह धार्वे भी मौजूद थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X