रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और बाइक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
रतनगढ़, नीमच | 5 जून 2026
प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की कीमत लगभग 14 हजार रुपये तथा मोटरसाइकिल की कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक नीमच के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी जावद के मार्गदर्शन में रतनगढ़ थाना पुलिस द्वारा 4 जून की शाम वाहन चेकिंग के दौरान नीमच-सिंगोली मार्ग पर रतनगढ़ घाट क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली, जिसमें दो नीले रंग की प्लास्टिक की केनों में कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए पाई गई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
बाबूलाल पिता प्रेमलाल बलाई (28 वर्ष) निवासी ग्राम केवलपुरा, थाना सिंगोली, जिला नीमच।
रामचन्द्र पिता लालूराम धाकड़ (38 वर्ष) निवासी ग्राम मोखमपुरा, थाना सिंगोली, जिला नीमच।
जब्त सामग्री
70 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹14,000)
एक हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹30,000)
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

