Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

म.प्र.राज्‍य सेवा आयोग की राज्‍य सेवा एवं राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज

Posted on April 25, 2026

कलेक्‍टर व आयोग के पर्यवेक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण- तैयारियों का लिया जायजा म.प्र.राज्‍य लोक सेवा आयोग की राज्‍य सेवा एवं राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज 26 अप्रेल 2026 को दो सत्रों में प्रात:10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 12.15 बजे से 4.15 बजे तक नीमच के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा की सभी आवश्‍यक प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं राज्‍य लोक सेवा आयोग के संभागीय पर्यवेक्षक(आब्‍जर्वर) श्री आशुतोष अवस्‍थी ने शासकीय पीजी कालेज नीमच एवं शासकीय उत्‍कृष्‍ट उ.मा.वि.नीमच स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुव्‍यवस्थित एवं सुचारू परीक्षा व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने दोनो परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए, कि वे केंद्र पर महिला एवं पुरूष परीक्षार्थियों के प्रवेश की पृथक-पृथक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें और प्रवेश स्‍थल पर महिला परीक्षार्थिेंयों का जांच एवं मोबाईल आदि सामग्री रखने की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। आयोग के पर्यवेक्षक (आब्‍जर्वर) श्री आशुतोष अवस्‍थी ने शनिवार को नीमच के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर, परीक्षार्थियों की संख्‍या, परीक्षा कक्षों की संख्‍या, बैठक व्‍यवस्‍था, परीक्षा कक्षों में सीसीटीव्‍ही कैमरो से निगरानी व्‍यवस्‍था, कंट्रोल रूम व्‍यवस्‍था एवं परीक्षार्थियों के लिए पेयजल व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उन्‍होने परीक्षा केंद्र पर वाशरूम की पर्याप्‍त साफ-सफाई एवं पानी की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के निर्देश भी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को दिए है। इस दौरान जिला प्रभारी परीक्षा श्री चन्‍द्रसिह धार्वे, एसडीएम श्री संजीव साहु, श्री राजू सोलंकी, केंद्र प्रभारी श्री प्रशांत मिश्रा, श्री अनिल व्‍यास एवं अन्‍य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। जिला परीक्षा नोडल अधिकारी श्री चंद्रसिह धार्वे ने बताया, कि पी.जी.कालेज में 450 परीक्षार्थी एवं उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच में 432 कुल 882 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर सुचारू एवं सुव्‍यवस्थित परीक्षा सम्‍पन्‍न कराने के लिए दो उड़न दस्‍ते गठित किए गए है। प्रथम उडन दस्‍ते में डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री श्रुति भयडिया एवं तहसीलदार श्री संतोष कुमार तथा द्वितीय उडन दस्‍ते में तहसीलदार श्री नवीन गर्ग व डॉ.अजेन्‍द्र नाथ प्रजापति को शामिल किया गया है। संबंधित संस्‍था के प्राचार्य श्री प्रशांत मिश्रा व प्राचार्य श्री अनिल व्‍यास परीक्षा केंद्र प्रभारी नियुक्‍त किए गए है। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रीक प्रमाणीकरण, लाईव सीसीटीवी निगरानी, एचएचएमडी के माध्‍यम से तलाशी की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर सुरक्षा एवं फ्रिस्किग प्रकिया लागू की गई है। महिला व पुरूष अभ्‍यर्थी की फ्रिस्किग पृथक-पृथक महिला एवं पुरूष कर्मचारी द्वारा की जावेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के 90 मिनट पूर्व परीक्षा परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा केंद्र पर अनुमत वस्‍तुए- परीक्षा केंद्र पर ईप्रवेश पत्र, वैद्य पहचान पत्र, स्‍याही पेन, स्‍वयं के फोटोग्राफ, पानी की पारदर्शी बाटल, दिव्‍यांग परीक्षार्थियों के लिए आवश्‍यक सामग्री, परीक्षार्थियों को अनुमत रहेगी। वर्जित वस्‍तुए- पेंसिल, रबर, व्‍हाइटनर, स्‍केल, बेग्‍स, पठन सामग्री, आई.टी.गेजेटस, इलेक्‍ट्रानिक उपकरण, मोबाईल फोन, पेन ड्राईव, केलकुलेटर, ब्‍लूटूथ, हेडफ्री, डिजीटल घडी, स्‍मार्ट घडी, एनालाग घडी व अन्‍य संचार उपकरणों के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही बक्‍कल हाथ के बैण्‍ड, हाथ में पहनने के मेटेलकबैण्‍ड, चमड़े के बैंड, कमर बैल्‍ट, कफलिक, धूप का चश्‍मा, पर्स, वालेट, टोपी भी वर्जित रहेगी। चाबी लाईटर्स, माचिस, किसी भी प्रकार के अस्‍त्र, शस्‍त्र, शार्पनर, ब्‍लेड, अन्‍य कीमती सामान, जूते मोजे, पहन कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश निषिद्ध रहेगा। परीक्षा केंद्र पर आयोग के निर्देशानुसार हिजाब पगड़ी, पल्‍ला, हाथ में बंधे धागे, बंधन (कलावा) ताबीज तथा अन्‍य धार्मिक मान्‍यताओं की वस्‍तुओं का सूक्ष्‍मता से परीक्षण किया जावेगा। किसी भी परिस्थिति में धार्मिक/ सामाजिक प्रतिकों को काटने/फाडने या बलपूर्वक हटाने की अनुमति नहीं रहेगी। परीक्षा कक्ष में जाने के पूर्व महिला अभ्‍यर्थियों की तलाशी पूर्ण गरिमा के साथ महिला अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ही ली जावेगी। महिला अभ्‍यर्थियों के दुपट्टे/चुन्नियां भलीभांति जांच कर, तुरत वापस लौटा दिए जावेंगे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme