Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मौसम : यूपी-दिल्ली के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Posted on June 27, 2026

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 27 से 30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 27 से 29 जून के बीच कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है.

वहीं, 27 जून से 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 30 जून जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जून से 2 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं, विदर्भ में 27 जून और 30 जून से 1 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. 27 जून से 2 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा विभाग के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 27 जून से 2 जुलाई के बीच असम और मेघालय के अधिकांश हिस्सों में भी अच्छी वर्षा का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा 26 से 30 जून के दौरान पूरे पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा यहां होगी बारिश विभाग के अनुसार 27 जून से 2 जुलाई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 30 जून से 1 जुलाई जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 27 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 29 जून से 2 जुलाई, रायलसीमा में 28 जून से 2 जुलाई तक जबकि तेलंगाना में 1-2 जुलाई के दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं.

बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। https://t.co/hAJ2xTJRC4 — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 26, 2026 दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 से 30 जून के दौरान मौसम बदलता रहेगा.

इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

pic.twitter.com/8UICFAdZLH — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 26, 2026 यूपी का मौसम कैसा रहेगा? विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 27 से 30 जून के दौरान मौसम सक्रिय बना रहेगा. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं, जबकि कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. लगातार बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 26-06-2026 pic.twitter.com/ogab6XzjHq — प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) June 26, 2026.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme