Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था से लेकर नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा

Posted on June 15, 2026

**रामपुरा थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी निकिता सिंह, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया, थाना प्रभारी विपिन मसीह, नगर परिषद इंजीनियर स्वप्निल भूरिया, विद्युत विभाग के श्री जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

**बैठक के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराया जा सके।**

**एसडीओपी निकिता सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।
**
बैठक में नगर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नल-जल योजना के तहत नगर के गड्ढों को भरने, पेयजल व्यवस्था में सुधार, आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान तथा विद्युत विभाग से संबंधित मुद्दों पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नगर के बस स्टैंड पर गुजर रही 33 केवी लाइन पर गार्डिंग कराने से जुड़े विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस **अवसर पर आदर्श हिंदू सेवा समिति के पदाधिकारी, अंजुमन इस्लाम जमात के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।****

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme