Ad Ad
Ad Ad

मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 May 2026, 05:15 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की

प्रदेश के मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा बुधवार को मंत्रालय भोपाल से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से कमिश्‍नर, कलेक्‍टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक में शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा कानून व्‍यवस्‍था की समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश दिए। मुख्‍य सचिव श्री जैन ने सभी जिलो को वर्षा पूर्व आपदा प्रबंधन की सभी आवश्‍यक तैयारियां करने, समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन कार्य के तहत उपज के सुरक्षित भण्‍डारण, किसानों को त्‍वरित भुगतान करने, प्रत्‍येक विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपयुक्‍त भूमि चयनित, चिन्हित कर आवंटित करने तथा उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऋण फायनेंसिंग पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, मत्‍स्‍य पालन को बढावा देने, जलाशयों में केज स्‍थापना, राजस्‍व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, पी.एम.राहत योजना तथा राहवीर योजना के तहत प्रकरणों की स्‍वीकृति संबंधीत बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्‍यक निर्देश भी दिए। नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सहित विभिन्‍न विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X