Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे | महिला जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री निवास में सावन की खुशियां मनाईं

Posted on August 18, 2026

श्रावण मास पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सम्पतिया उइके, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक सुश्री मनीषा सिंह, महिला मोर्चा पदाधिकारी के अलावा अनेक बहनों ने हिस्सा लिया।

यह उत्सव महिला जन प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित हुआ। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर सावन के गीत गाए गए और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी ॐ नमः शिवाय सहित “गोविंदा आला रे…. फूलों का तारों का, सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है… गीतों के गायन में बहनों का साथ दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सावन के अवसर पर बहनों का स्वागत है। सबके जीवन में वैभव आए,यह कामना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी मिलकर जनकल्याण के कार्य को अंजाम दें। आज प्रदेश के विभिन्न अंचलों की बहनें यहां पधारी हैं। इन्हें सावन के झूला उत्सव में शामिल होते देखकर प्रसन्नता हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और आने वाले त्योहारों की अग्रिम रूप से बधाई दी।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme