मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने खड़ी बोली हिंदी को काव्य की सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की। अपनी लेखनी से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और भारतीय संस्कृति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया।
उन्होंने साहित्य जगत में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

