HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्रद्धेय टंडन ‘बाबूजी’ की सादगी, सेवा और संगठन के मूल्यों से परिपूर्ण उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
राष्ट्र और समाज के प्रति लालजी टंडन का समर्पण सदैव जनसेवा के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

