Ad Ad
Ad Ad

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 09 May 2026, 08:15 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च तकनीक से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए डीआरडीओ इंडिया एवं ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल’ को तैयार करने वाले वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा कवच और अधिक सशक्त हो रहा है।

भारत रक्षा क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प सिद्ध हुआ है। ‘मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल’ की तकनीक अलग-अलग लक्ष्यों पर एक साथ सटीक निशाना साधने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समस्त भारतवासियों को गौरवान्वित कर रही है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X