Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया | स्थानीय रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री चिंता हरण गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Posted on August 20, 2026

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट से गोपाल मंदिर तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निर्माण की कार्य योजना की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री चिंता हरण गणेश भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंठाल चौराहा और प्राचीन श्री सती माता मंदिर द्वार के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों की डिजाइन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सती गेट से छोटा सराफा चौराहा तक पैदल भ्रमण कर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने विकास कार्य योजना की जानकारी दी।

इस दौरान सांसद श्री अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी संत श्री उमेश नाथ महाराज, महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 महापर्व के लिए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में चौड़ीकरण कार्य के तहत 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कंठाल चौराहे पर 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।

वहीं प्राचीन श्री सती माता द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में 310 मीटर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में स्थानीय निवासी और दुकानदारों द्वारा स्वेच्छा से अपने मकान और दुकान का निर्माण तोड़कर चौड़ीकरण कार्य में सहयोग किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme