Ad Ad
Ad Ad

मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने करें आवेदन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 04 Jun 2026, 03:41 PM
शेयर करें ➦
W f X
मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने करें आवेदन

नीमच जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत जिले के सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के ऑनलाइन आवेदन शासन के पोर्टल https://samast.mponline.gov.in/ के माध्यम से प्राप्त किये जा रहे है। विनिर्माण / सेवा/खुदरा (Manufacturing /Service/ Retail trade) व्यवसाय क्षेत्र का उद्यम स्थापित करने के लिये नीमच जिले के इच्छुक 18 से 45 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवक युवतियाँ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 8वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो), समग्र आइडी, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, आयकरदाता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो उ‌द्योग, सेवा, व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिर्पोट के साथ https://samast.mponline.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X