Ad Ad
Ad Ad

मिट्टी के तीन डम्‍पर जप्‍त

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Oct 2023, 08:21 AM
शेयर करें ➦
W f X
मिट्टी के तीन डम्‍पर जप्‍त

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन के आदेशानुसार अपर कलेक्‍टर सुश्री नेहा मीना के निर्देशन में संयुक्‍त कलेक्‍टर एवं प्रभारी अधिकारी खनिज  राजेश शाह के नेतृत्‍व सहायक खनिज अधिकारी गजेन्‍द्रसिंह डावर द्वारा रामपुरा  क्षेत्र में आकस्मिक  भ्रमण दौरान  खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए  तीन खनिजमय वाहन को जप्‍त कर, पुलिस  थाना  रामपुरा में आगामी आदेश  तक सुरक्षार्थ खडा किया गया  है।

     उक्‍त वाहनों के वाहन चालक , मालिक  के विरूद्व मध्‍यप्रदेश खनिज(अवैध खनन,  परिवहन तथा भण्‍डारण का निवारण) नियम 2022 तहत कार्यवाही की जावेगी। अवैध खनिज के उत्‍खनन , परिवहन, भण्‍डारण में संलिप्‍त वाहनों का पंजीयन क्र.डम्‍पर RJ14GA9978, RJ14GN3738 एवं  RJ37GB1594  है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X