Ad Ad
Ad Ad

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के शौर्य, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 15 Nov 2026, 12:31 PM
शेयर करें ➦
W f X
धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के शौर्य, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर रविवार को जनजातीय गौरव दिवस के तहत ग्राम दलपतपुरा में जिला स्तरीय समारोह उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक गौरव के साथ आयोजित किया गया। समारोह में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भव्य कलशयात्रा एवं सांस्कृतिक रैली निकाली गई तथा जनजातीय विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।प्रधानमंत्री श्री मोदी का हितग्राहियों से संवाद, कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणकार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र, गुजरात एवं तेलंगाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद किया। इसका सीधा प्रसारण दलपतपुरा में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में भी किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री के संबोधन एवं हितग्राहियों से संवाद को देखा और सुना।कलशयात्रा एवं सांस्कृतिक रैली में दिखा जनजातीय संस्कृति का उत्साहजिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ भगवान श्री देवनारायण मंदिर, दलपतपुरा से भव्य कलशयात्रा एवं सांस्कृतिक रैली के साथ हुआ। सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने इसमें सहभागिता की। डीजे एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के बीच निकली रैली में पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण किए बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह रैली सामुदायिक भवन (डोम) पहुंचकर समारोह में परिवर्तित हुई।भगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान और जनजातीय समाज के योगदान का किया स्मरणसमारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुण्डा के अदम्य साहस, संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा का जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। जनजातीय समाज ने देश की स्वतंत्रता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे महान जननायकों के जीवन एवं विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुण्डा सहित जनजातीय समाज के अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं नायकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराएं, संस्कृति और प्रकृति के प्रति उसका जुड़ाव भारतीय सभ्यता की अमूल्य धरोहर हैं। जनजातीय गौरव दिवस ऐसे महान नायकों के संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने के साथ ही समाज की प्रतिभाओं, परंपराओं और उपलब्धियों को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।जनजातीय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेधावी प्रतिभाएं हुईं सम्मानितसमारोह में जनजातीय कार्य विभाग नीमच द्वारा संचालित छात्रावासों की छात्राओं ने आकर्षक जनजातीय लोकनृत्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। पारंपरिक वेशभूषा एवं लोकशैली में दी गई प्रस्तुतियों को उपस्थित अतिथियों एवं जनसमुदाय ने सराहा।इस अवसर पर कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले जनजातीय विद्यार्थियों तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में संभाग एवं जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान ‘शिवाजी’, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदाबाई मदनलाल धनगर, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, श्री नीलेश पाटीदार, जनपद पंचायत सदस्य श्री रतनलाल मालावत, श्री मदन गुर्जर, नगर पालिका नीमच की पार्षद श्रीमती किरण शर्मा एवं ग्राम पंचायत सरपंच श्री डांड़मचंद्र पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।समारोह में जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को सम्मान देने के साथ ही नई पीढ़ी को भगवान बिरसा मुण्डा के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दे गया।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X