Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मालवा फर्स्ट की खबर का हुआ असर, गांधीसागर-2 योजना की पानी टंकी में मामूली लीकेज प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि काहै, सुधार कार्य प्रगतिरत

Posted on May 8, 2026

**नीमच।** जल प्रदाय योजना अंतर्गत दाता अमरपुरा के उपसंग्रामपुर ग्राम में टंकी से पानी लीकेज होने की खबर पर म.प्र. जल निगम विभाग तुरंत सक्रीय हो गया और टेस्टिंग के दोरान हो रहे लीकेज की पूरी जाँच करवाई गई और उसे पूरी तरह से ठीक करवाया गया।

जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में लीकेज होने संबंधी स्‍थानीय समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार के संबंध में म.प्र. जल निगम मर्यादित, परियोजना क्रियान्वयन इकाई नीमच द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। महाप्रबंधक श्री धीरेंद्र कुमार बिजोरिया ने बताया, कि गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत दाता अमरपुरा के उपसंग्रामपुर ग्राम में टंकी का निर्माण कार्य किया गया है।

वर्तमान में गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत टेस्टिंग कार्य प्रगतिरत है। वस्तुस्थिति: उक्त टंकी के वर्टिकल पाईप के जॉइंट में जो लीकेज पाया गया है, वह प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि में आता है। टेस्टिंग के दौरान पाई जाने वाली ऐसी मामूली कमियों का सुधार कार्य तुरंत ही किया जाता है। वर्तमान में वर्टिकल पाईप में मामूली लीकेज है जिसका सुधार कार्य प्रगतिरत है। जलापूर्ति जारी: महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उक्त टंकी से 4 गांव में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जा रही है। टेस्टिंग पूर्ण होने के उपरांत योजना को अंतिम रूप से संचालित किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme