Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मारू ने निकाला विरोधियों का दम, हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे, काफिले के चलते जगह जगह लगा लम्बा जाम

Posted on October 30, 2023

मारू ने निकाला विरोधियों का दम, हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे, काफिले के चलते जगह जगह लगा लम्बा जाम

नीमच। जिले की मनासा विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अनिरुद्ध माधव मारू सोमवार दोपहर में विशाल व भव्य वाहन रैली के रूप में नीमच पहुचें। जहाँ उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मनासा से माधव मारू के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, सांसद सुधीर गुप्ता व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।

श्री मारू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बार फिर हम भाजपा की सरकार बनाएंगे और मनासा विधानसभा से भारी मतों से विजय होंगे। मेरे द्वारा जो निरंतर विकास कार्य करवाया गया हैं। उनसे जनता को अवगत कराएंगे। और आगे जो योजना हैं उसकी जानकारी भी जनता को देंगे। रही बात विरोधियों की तो मेरे द्वारा किया गया।

विकास कार्य और मेरी जनसेवा मतदाताओं के आशीर्वाद स्वरुप वोट के रूप में मुझे प्राप्त होंगे। मेरे देवतुल्य कर्मठ कार्यकर्ता रात दिन पार्टी का कार्य करते है वो ही मुझ जैसे उम्मीदवार को जनता की सेवा के लिए विजयश्री दिलवाकर जनता की सेवा का अवसर प्रदान करते है।

साथ ही श्री मारू ने अपना नामांकन दाखिल कर विजय होने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी माधव मारू के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार, अजय तिवारी ,अश्विन सोनी ,श्यामसुंदर पुरोहित , समस्त मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme