Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: एक्शन में CM देवेंद्र फडणवीस, SIT बनाने का दिया आदेश, 3 गिरफ्तार

Posted on June 27, 2026

Maharashtra TET Paper Leak Case: सीएम फडणवीस ने ठाणे के जॉइंट CP पंजाबराव उगाले की अगुवाई में SIT बनाने का आदेश दिया है. सीएम ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और DGP सदानंद दाते से बात की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. टीईटी-2026 स्थगित महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा 28 जून को होना था. यह फैसला ठाणे जिले के भिवंडी में हुई एक छापेमारी के बाद लिया गया, जिसमें कुछ लोगों के पास ऐसे कई प्रश्न मिले, जो वास्तविक प्रश्नपत्र के सवालों से मिलते-जुलते थे.

Maharashtra TET 2026 Exam leak case: Maharashtra CM Devendra Fadnavis orders SIT (Special Investigation Team) under Thane Joint CP Panjabrao Ugale. CM Devendra Fadnavis spoke to School Education Minister Dada Bhuse & DGP Sadanand Date & directed strictest action against the… pic.twitter.com/4NLN52DBBo — ANI (@ANI) June 27, 2026 प्रश्नपत्रों के चार अलग-अलग सेट लेकर महाराष्ट्र पहुंचने वाले थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा डीसीपी (जोन 2) डॉ पवन बंसोड ने बताया, हमें गुप्त सूचना मिली थी कि राज्य के बाहर से कुछ लोग भिवंडी में TET परीक्षा के प्रश्नपत्र बेचने आ रहे हैं.

पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया (डेकॉय ऑपरेशन) और तीनों आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रश्नपत्रों के चार अलग-अलग सेट, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नकदी बरामद की है. पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि बरामद प्रश्नपत्र वही थे, जो अगले दिन परीक्षा में बांटे जाने वाले थे.

मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. पुलिस को इसमें एक बड़े अंतरराज्यीय रैकेट के शामिल होने का संदेह है और आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील परीक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 की नई तारीखों और संशोधित कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी.

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से दोबारा पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) की उपायुक्त प्रिया शिंदे ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि राज्य के 37 स्थानों के 1,728 परीक्षा केंद्रों पर कम से कम छह लाख अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद थी.

उन्होंने बताया, इस स्तर की परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में आम तौर पर लगभग तीन सप्ताह का समय लगता है. जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही परीक्षा के लिए पंजीकरण करा लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण नहीं कराना होगा. चूंकि इसमें अभ्यर्थियों की कोई गलती नहीं है, इसलिए उनसे पुनः पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme