Ad Ad
Ad Ad

मल्हारगढ पुलिस द्वारा जिला बदर आरोपी को जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार करने में मिली सफलता

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Nov 2023, 08:15 AM
शेयर करें ➦
W f X

मल्हारगढ। मल्हारगढ पुलिस द्वारा जिला बदर आरोपी को जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार करने में मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय जिंदा 02 राउंड बरामद, जिला मंदसौर मे अभ्यस्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को विशेष कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिसका जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। उक्त आदेश की अनुपालना के क्रम मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मल्हारगढ राजेन्द्र कुमार पवार के नेतृत्व मे थाना मल्हारगढ पुलिस टीम ने शातिर अपराधी व सूचीबद्ध गुंडा दिलीप उर्फ दिनेश बावरी को अवैध फायर आर्म्स देशी कट्टा मय 02 जिंदा कारतूस के साथ पकडने में सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरणः- दिलीप उर्फ दिनेश पिता लालसिह बावरी निवासी ग्राम रुपी थाना मल्हारगढ का सुचीबद्ध गुंडा है जिस पर डकैती की तैयारी, हत्या का प्रयास, लूट, अभ्यस्त रुप से मारपीट करने के कुल 19 अपराध पंजीबद्ध है। विधान सभा चुनाव मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर अभ्यस्त अपराधियो की आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी जिसेक अंतर्गत थाना प्रभारी मल्हारगढ द्वारा दिलीप बावरी का जिला बदर प्रकरण तैयार कर जिलाधीश मंदसौर को प्रेषित किया गया था जिनके द्वारा दिनांक 20.10.23 दिलीप उर्फ दिनेश पिता लालसिह बावरी उम्र 33 साल निवासी रुपी थाना मल्हारगढ को 03 माह के लिये मंदसौर एंव सीमावर्ती जिलो से जिला बदर किया गया था ।

 

आरोपी दिलीप बावरी जिला बदर होने के बावजूद जिला मंदसौर की सीमा में निवास कर लोगो को डरा धमका रहा था जिसकी रिपोर्ट दिनांक 13.11.23 को फरियादी जगदीश पिता मोहन लाल बावरी उम्र 59 नि रुपी के द्वारा की गई थी जो की फरियादी को दिलीप बावरी गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दे रहा था जिस पर से थाना मल्हारगढ पर अपराध क्र 327/23 धारा 294,506 भादवि 15 राज्य सुरक्षा अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया था अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात आरोपी की सतत् रुप से तलाश की जा रही थी जिसके अंतर्गत आज दिनांक 24.11.23 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी दिलीप बावरी अवैध हथियार लिये रुपी तरफ से पिपलियामंडी तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए रुपी पिपलिया मण्डी लक्ष्मी वैयर हाउस के सामने घेरा बंदी कर जिला बदर आरोपी दिलीप उर्फ दिनेश पिता लालसिंह बावरी निवासी रुपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस जप्त की गई तथा आरोपी के विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्र 329/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट व 14,15 राज्य सुरक्षा अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

 

सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में उनि संजय प्रताप सिंह, सउनि केएल प्रजापत, आर 338 नरेन्द्र सिंह, आर 814 अंकित जाट, आर 721 अर्जुन पाटीदार आर 419 दिलीप मेघवाल, आर 104 आलोक गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा ।

 

 

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X