Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

ममता बनर्जी का मोदी-शाह पर पलटवार- 50 हेलीकॉप्टर और 19 मुख्यमंत्री मिलकर भी TMC को नहीं हरा पायेंगे

Posted on April 26, 2026

खास बातें एक तरफ भाजपा के 50 हेलीकॉप्टर, हमारे केवल 3 अमित शाह के ‘उल्टा लटकाने’ वाले बयान पर चेतावनी पीएम मोदी के झालमुड़ी और नौका विहार पर कटाक्ष प्रवासी श्रमिकों से ममता बनर्जी की अपील Mamata Banerjee Uttarpara Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में हुंकार भरी.

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा ने एक क्षेत्रीय पार्टी को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आयेगी. ममता बनर्जी ने दावा किया कि पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल और भाजपा शासित राज्यों के 19 मुख्यमंत्री बंगाल में डेरा डाले हुए हैं, फिर भी जीत तृणमूल की ही होगी.

एक तरफ भाजपा के 50 हेलीकॉप्टर, हमारे केवल 3 ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार में संसाधनों के अंतर को लेकर भाजपा को घेरा. कहा कि भाजपा इतनी हताश है कि उसने बंगाल में 50 हेलीकॉप्टर भेज दिये हैं. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रेल मंत्री और रक्षा मंत्री से लेकर 19 राज्यों के मुख्यमंत्री यहीं बैठे हैं.

यह किसी युद्ध जैसा नजारा है. तृणमूल केवल 3 हेलीकॉप्टरों से प्रचार कर रही है. ममता ने विश्वास जताया कि सारा शोर-शराबा 4 मई को चुनावी नतीजों के साथ ही शांत हो जायेगा. अमित शाह के ‘उल्टा लटकाने’ वाले बयान पर चेतावनी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर गुंडों को ‘उल्टा लटकाने’ की बात कही थी, बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने कड़ी आपत्ति जतायी.

उन्होंने कहा- एक केंद्रीय मंत्री को यह शोभा नहीं देता. आप आतंक की भाषा बोल रहे हैं. मुझे पता है कि आप पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आपके भाषण की वीडियो रिकॉर्डिंग करें, हम इसे अदालत में जमा करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में बख्तरबंद वाहनों और केंद्रीय बलों का इस्तेमाल बेमतलब किया जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें पीएम मोदी के झालमुड़ी और नौका विहार पर कटाक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया दौरों पर तंज कसते हुए तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ने इसे प्री-प्लांड ड्रामा करार दिया. ममता ने कहा- प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उनके झालमुड़ी खाने से नाराज थे, लेकिन हमें पता है कि वह घर से बनाकर लाये थे.

झारग्राम की जिस दुकान पर वह रुके, वहां कैमरा पहले से लगा हुआ था. सब कुछ फिक्स था. उन्होंने हुगली नदी में पीएम के नौका विहार को भी सेना द्वारा आयोजित एक पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम बताया. इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर 25 प्रतिशत लोग वोटर लिस्ट से बाहर, आंकड़ों में उलझा जीत-हार का गणित Mamata Banerjee Uttarpara Rally: प्रवासी श्रमिकों से ममता बनर्जी की अपील ममता बनर्जी ने प्रवासी श्रमिकों से भी अपील की कि वे भाजपा के झूठे वादों में न आएं.

उन्होंने हुगली की जनता से आह्वान किया कि वे बाहरी ताकतों को राज्य की सत्ता से दूर रखें और बंगाल की अपनी सरकार को फिर से चुनें. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- मुख्यमंत्री जांच में हस्तक्षेप करें तो लोकतंत्र खतरे में ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी राउंड-2, नंदीग्राम के बाद भवानीपुर बना जंग का मैदान, दीदी के गढ़ में बदली सियासत बंगाल चुनाव में आलू बिगाड़ेगा ममता बनर्जी का खेल! 40 लाख वोटर की नाराजगी पड़ सकती है भारी 2 चरणों में तय होगा बंगाल का सीएम, दांव पर ममता की साख, BJP का मिशन बंगाल और लेफ्ट-कांग्रेस की वापसी की छटपटाहट.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme