Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मनासा में प्रशासन का सख्त एक्शन: होटल सील, मेडिकल स्टोर बंद, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था पर चला निरीक्षण अभियान

Posted on May 27, 2026

**
**मनासा | जिले में जनसुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना के नेतृत्व में नगर के निजी अस्पतालों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद मौके पर ही सीलिंग और जुर्माने जैसी कार्रवाई की गई।
निरीक्षण दल में तहसीलदार, सीएमओ, विद्युत सुरक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, एमपीईबी एवं नगर परिषद के अधिकारी शामिल रहे। संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों और निजी अस्पतालों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जांच के दौरान गणपत होटल में भारी गंदगी और अस्वच्छता पाए जाने पर मावे के सैंपल लिए गए तथा होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। वहीं बालू होटल में बिना लाइसेंस मावा निर्माण किए जाने का मामला सामने आया, जिस पर प्रशासन ने 5100 रुपये का स्पॉट फाइन लगाते हुए परिसर को सील कर दिया।
इसी तरह लीलावती हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान बिना फार्मासिस्ट के संचालन होता पाया गया। नियमों की अनदेखी पर प्रशासन ने मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद कर सील करने की कार्रवाई की।
कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। गांधी सुपर स्टोर मार्ट में एक्सपायरी फायर सुरक्षा उपकरण पाए जाने पर उन्हें तुरंत बदलने के निर्देश दिए गए, जबकि तुलसी किरण मार्ट में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया गया।
प्रशासनिक टीम ने इसके अलावा चिरंजीवी हॉस्पिटल, नाकोड़ा लाइफलाइन, मनासा ग्लोबल हॉस्पिटल, एस.एल. पाटीदार हॉस्पिटल, माधवम हॉस्पिटल, मजेजी हॉस्पिटल और लीलावती हॉस्पिटल का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों एवं सुविधाओं की समीक्षा की।
एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने अस्पताल संचालकों को फायर सेफ्टी उपकरण दुरुस्त रखने और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।****

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme