Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मनासा में आंचलिक पत्रकार संघ एवं तहसील प्रेस क्लब का सामूहिक पत्रकार सम्मेलन संपन्न

Posted on May 28, 2026

मनासा। आंचलिक पत्रकार संघ एवं तहसील प्रेस क्लब मनासा-रामपुरा के तत्वावधान में मनासा में भव्य सामूहिक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

सरस्वती पूजन में प्रदेश अध्यक्ष रमेश जी टांक, प्रदेश महामंत्री अभय जी सुराणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश जी गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र जी टांक, संभागीय अध्यक्ष जगदीश जी पंडित, जिला संरक्षक प्रमोद जी रामावत एवं गोपाल जोशी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने धूप-दीप एवं माल्यार्पण कर माँ सरस्वती का पूजन किया।

इसके पश्चात स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित पत्रकार साथियों द्वारा अतिथियों एवं पदाधिकारियों का पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद जी रामावत के सानिध्य में गोपाल जोशी, जगदीश पंडित, अभय सुराणा, राजू पटेल एवं भंवरलाल मंडीवाल द्वारा किया गया।

सम्मेलन में पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप, पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा एवं उज्ज्वल पटवा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन में जिले एवं तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने भाग लेकर संगठनात्मक एकता एवं पत्रकार हितों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले प्रभुलाल सियार मदन बैरागी राकेश राठौर दिलीप प्रजापति बदरी गुर्जर की मेहनत सराहनीय रही और रमेश गुर्जर ने आभार व्यक्त किया

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme