Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Posted on May 21, 2026

**मनासा/नीमच। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 03 अवैध देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई उपकरण जब्त किए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नामजद आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी निकीता सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आंतरीमाता निवासी दुर्गाशंकर सुतार एक देशी पिस्टल और कारतूस के साथ मोटरसाइकिल से मनासा की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सारसी फंटे पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ग्राम आंतरीमाता निवासी नानालाल सिकलीगर से हथियार खरीदे थे और दो अन्य पिस्टल खरीदने की जानकारी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो और देशी पिस्टल बरामद कीं। जांच में यह भी सामने आया कि हथियारों की सप्लाई राजस्थान एवं आसपास के क्षेत्रों में की जा रही थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने आरोपी नानालाल सिकलीगर के घर दबिश देकर हथियार निर्माण में प्रयुक्त ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, चार देशी बंदूक की नाल, मैगजीन, ट्रिगर, हथौड़ा, प्लायर, स्प्रिंग सहित अन्य उपकरण बरामद किए। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार, निवासी ग्राम आंतरीमाता
फरार आरोपी:
नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर, निवासी आंतरीमाता
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित मनासा थाना पुलिस एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार तस्करों में हड़कंप मच गया है।**

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • //सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल
  • द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज
  • सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित
  • कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme