Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा

Posted on August 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे तेज गति से कार्य कर रहा है। सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के उत्पादन के प्रयास निरंतर बढ़ रहे हैं। इस तरह का ऊर्जा उत्पादन 24 घंटे होगा।

इस पर कार्य जारी है और मध्यप्रदेश द्वारा इस क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा होगी। मध्यप्रदेश 8 राज्यों को कर रहा ऊर्जा आपूर्ति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया “एक्स” में एक संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश भारतीय रेलवे सहित 8 राज्यों में ऊर्जा की आपूर्ति का कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनेगा। नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी के साथ सातवें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन और प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल, निवेश अनुकूल नीतियों और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति से सभी को अवगत करवाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत 2 वर्ष में राज्य सरकार ने नवकरणीय ऊर्जा, पंप्ड हाइड्रो ऊर्जा भंडारण और बायोमास नीतियां लागू कर निवेश और नवाचार को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगर-शाजापुर-नीमच सौर परियोजना में 2.14 रुपए प्रति यूनिट का रिकॉर्ड न्यूनतम सौर टैरिफ प्राप्त हुआ है।

नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऐसे प्रयासों के कारण ही मध्यप्रदेश द्वारा भारतीय रेलवे सहित 8 राज्यों में हरित ऊर्जा उपलब्ध करवाया जाना संभव हो सका है। यह गर्व करने योग्य उपलब्धि है।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme