Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

मंगोलकोटे पुल: पश्चिम बंगाल में भी हो सकता है बिहार जैसा हादसा, धंसे हुए पुल से गुजर रहे हैं वाहन

Posted on June 24, 2026

मुख्य बातें बंगाल सरकार ने 2001 में बना था पुल पिछले दिनों पुल का एक हिस्सा धंस गया लोगों को हो रही परेशानी Mongolkote Bridge: कोलकाता. मंगलकोट के निगान पुल का एक हिस्सा धंस गया है. यह पुल कटवा-बर्धमान मार्ग पर मंगलकोट के निगान में ब्राह्मणी नदी पर स्थित है.

इसकी एक तरफ की संरचना झुक गई है. बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं. कंक्रीट के स्लैब गिर रहे हैं. छड़ें बाहर निकल आई हैं. स्थिति इतनी चिंताजनक है कि प्रशासन ने पुल पर बसों और लॉरियों सहित भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है, लेकिन पुल पर छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है.

इतना सबकुछ जानते हुए भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बंगाल सरकार ने 2001 में बना था पुल इस पुल का निर्माण राज्य के लोक निर्माण विभाग द्वारा 2001 में किया गया था. आरोप है कि तब से इसका कोई रखरखाव नहीं किया गया है. हालांकि पुल की हालत लगभग डेढ़ साल पहले से खराब होने लगी थी, लेकिन कोई आवश्यक मरम्मत नहीं की गई है.

इसके विपरीत, भारी वाहन बेरोकटोक चल रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बंगाल सरकार बिहार की घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रही है. इसपर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. पिछले दिनों पुल का एक हिस्सा धंस गया कुछ महीने पहले पुल में एक बड़ी दरार आ गई थी.

उस समय पुल को कमजोर घोषित कर दिया गया था, लेकिन भारी यातायात रोकने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया. इसी बीच, कुछ दिन पहले पुल का एक हिस्सा धंस गया और ढांचा झुक गया. पुल के निचले हिस्से से कंक्रीट के स्लैब गिरने लगे. स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने बसों और ट्रकों सहित सभी भारी वाहनों की आवाजाही पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया.

प्रभावित हिस्से को बांस की बाड़ से घेर दिया गया था. लोगों को हो रही परेशानी प्रतिबंध के कारण, कटवा-बर्धमान मार्ग के एक हिस्से पर बस सेवाएं लगभग ठप हो गई हैं. वैकल्पिक मार्गों के कारण समय और किराया दोनों बढ़ गए हैं. परिणामस्वरूप, दैनिक यात्रियों और आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि वे ऑटो या रिक्शा से भी पुल पार करने से डरते हैं. स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पुल की खराब हालत लंबे समय से दिखाई दे रही है. इसके बावजूद, समय पर मरम्मत क्यों नहीं की गई. Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme