Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का शिकंजा: नीमच में 1 लाख की रिश्वत लेते जिला संयोजक और छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

Posted on June 25, 2026

**नीमच। लोकायुक्त संगठन उज्जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग, नीमच के जिला संयोजक राकेश राठौर एवं उत्कृष्ट बालक छात्रावास नीमच के अधीक्षक हरीश चौहान को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से विभाग सहित जिले में हड़कंप मच गया है।
लोकायुक्त द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जूनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर की अधीक्षिका कुर्दुला एक्का ने शिकायत दर्ज कराई थी कि छात्रावास में कथित अनियमितताओं के कारण उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विभागीय जांच में सहयोग करने तथा उनका रुका हुआ वेतन जारी कराने के एवज में जिला संयोजक राकेश राठौर और छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान द्वारा 1 लाख 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को 1 लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोकायुक्त अधिकारियों ने रिश्वत की रकम हरीश चौहान की पैंट की दाहिनी जेब से बरामद की।
यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। मामले में आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ट्रैप दल में शामिल अधिकारी
डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल
निरीक्षक हीना डावर
प्रधान आरक्षक हितेश ललावत
आरक्षक उमेश जाटव
आरक्षक श्याम शर्मा
आरक्षक मोहम्मद इसरार
आरक्षक संजीव कुमारिया
कंप्यूटर ऑपरेटर अंजली पुरानिया
मुख्य बिंदु • लोकायुक्त उज्जैन की बड़ी कार्रवाई
• 1.25 लाख रुपये की रिश्वत की गई थी मांग
• 1 लाख रुपये लेते हुए दोनों आरोपी ट्रैप
• रिश्वत की राशि आरोपी की जेब से बरामद
• विभागीय जांच और रुके वेतन के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत
• भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज**

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme