Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

भानपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 बदमाश गिरफ्तार, 6 चोरी की मोटरसाइकिल व 25 लीटर कच्ची जहरीली शराब जब्त

Posted on June 15, 2026

**भानपुरा। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से छह मोटरसाइकिल और 25 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब जब्त की है।
एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचंद्र दांगी ने कंजर मूवमेंट की सूचना पर तीन अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई की। पहली टीम ने लेदी चौराहा मार्ग से दो संदिग्धों को पकड़कर उनके कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की। दूसरी टीम ने ग्राम ओसरना रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 लीटर कच्ची शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की। वहीं तीसरी टीम ने कैसोदा-भैसोदा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों से 8 लीटर कच्ची शराब एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने झालावाड़, रामगंजमंडी और भोपाल से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं। इस प्रकार कुल छह मोटरसाइकिल, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है, जब्त की गई हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस अब उनसे चोरी की अन्य वारदातों एवं अवैध शराब के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र दांगी सहित भानपुरा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका **

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme