बैल बांधते समय रस्सी गले में फंसी 14 साल के बच्चे की मौत, बैल को खेत से घर लाने के लिए गया था बच्चा

बैल बांधते समय रस्सी गले में फंसी 14 साल के बच्चे की मौत, बैल को खेत से घर लाने के लिए गया था बच्चा

प्रतापगढ़। बैल बांधते समय रस्सी गले में फंसी 14 साल के बच्चे की मौत, बैल को खेत से घर लाने के लिए गया था बच्चा प्रतापगढ़ के रठांजना थाना क्षेत्र के कनोरा गांव में गुरुवार शाम बैल को बांधते समय रस्सी 14 साल के बच्चे के गले में फंस गई। बच्चे के गले में फंदा लगने से उसकी मौत हो गई। परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे परिजनों ने बताया प्रीतम सिंह (14) पुत्र भंवर सिंह राजपूत गुरुवार देर शाम को बैलों को खेतों से घर बांधने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान बैल की रस्सी उसके गले में फंस गई। रस्सी फंसने के तुरंत बाद बैल चल पड़े। रस्सी का फंदा प्रितम के गले में लगने से कुछ देर तक वह तड़पता रहा और कुछ देर बाद उसकी सांसें थम गई।

परिजन देखते ही उसकी और दौड़े और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। हादसे के बाद पुलिस और परिजन जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू की। प्रीतम कक्षा 8 में पढ़ता था। दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता खेती मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

6 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

6 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

6 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

6 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

6 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

6 hours ago