एनक्यूएस की 2 सदस्यीय टीम पहुंची नीमच जिला अस्पताल, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जाएगा, दिए आवश्यक निर्देश

एनक्यूएस की 2 सदस्यीय टीम पहुंची नीमच जिला अस्पताल, अस्पताल की व्यवस्थाओं का लिया जाएगा, दिए आवश्यक निर्देश

नीमच। राष्ट्रीय मानकों के आधार पर जिला अस्पताल की सेवाओं और सुविधाओं का आकलन करने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड की दो सदस्यीय टीम नीमच जिला चिकित्सालय पहुंची है। टीम द्वारा दो दिन तक नीमच जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया, दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर ड्रेस कोड व मास्क लगाए दिखाई दिए साथ ही सभी व्यवस्थाएं भी चकाचक दिखाई दी।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के मकसद से गठित राज्य स्तरीय टीम में निरीक्षण करने के लिए डॉक्टर ज्योति सांवले और मिस पूजा चौकसे जिला अस्पताल पहुंची है। गुरुवार को भी टीम का निरीक्षण जारी रहा, इस दौरान टीम ने लेबर रूम, ओपीडी रूम, फार्मेसी, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक,एनआरसी सहित कुल 10 विभागों का निरीक्षण किया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को मूलभूत सुविधाओं में कुछ सुधार के सुझाव भी दिए गए हैं टीम ने निरीक्षण करने से पहले अस्पताल के सभी 19 विभागों के डॉक्यूमेंट भी जांच किए हैं। इस दौरान जिला अस्पताल प्रबंधन की टीम हर संभव कोशिश में लगी रही की खामियां कम व रिस्पांस ज्यादा मिले।

मूल्यांकन करने आए दो सदस्यीय दल ने अपनी तरफ़ से पूरी स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर फाइनल असेसमेंट की टीप दर्ज की है। जिसे राजधानी भोपाल स्थित वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप जाएगी। बतादे की नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, चिकित्सको की संख्या आदि आधार पर अस्पतालों का सर्टिफिकेट तैयार करती है। इस निरीक्षण के होने के बाद अस्पतालों को अपने आप को उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से मेंटेनेंस भी करना पड़ता है।

इसके अतिरिक्त क्लिनिक सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर,स्टाफ, पेशेंट वेटिंग एरिया, अस्पताल में वेंटिलेशन, प्रतिवेदन चिकिस्तक और नर्स की संख्या ओटी में तीन अलग-अलग जॉन एयर फिल्टर, तापमान, इन्फेक्शन कंट्रोल के उपाय ऑपरेशन में प्रोटोकॉल का पालन,चिकित्सक व स्टाफ को इनफेक्शन कंट्रोल के बारे में जानकारी, मरीजों को इलाज में कितना समय लगा आदि बिंदुओं पर आकलन करने के बाद दल द्वारा मूल्यांकन के अंक दिए जाएंगे।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

6 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

6 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

6 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

6 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

6 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

6 hours ago