बाबा तारकेश्वर की धरती से पीएम मोदी का ममता ब्रिगेड पर बड़ा प्रहार, बंगाल को लूटने वाले लौटा रहे पैसे, जा रहे जेल

खास बातें बंगाल की हवा में है ‘नयी ताजगी’ : पीएम मोदी लौटने लगा है बंगाल का गौरव : प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक प्रक्रिया की ताकत को दिखाता है बंगाल का बदलाव : मोदी शुभेंदु अधिकारी सरकार की पीएम मोदी ने की तारीफ श्यामा प्रसाद की वजह से भारत में है बंगाल 20 जून के ऐतिहासिक महत्व पर पीएम ने दिया जोर PM Narendra Modi Tarakeswar Speech: पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ममता बनर्जी के शासनकाल पर बड़ा प्रहार किया है.

पीएम ने कहा कि बंगाल अब बदल रहा है. अपनी बेड़ियों से मुक्त होकर विकास की नयी यात्रा पर निकल पड़ा है. बंगाल को लूटने वाले अब लोगों के पैसे लौटा रहे हैं. पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है और जनता के पैसे लूटने वाले जेल जा रहे हैं. बंगाल की हवा में है ‘नयी ताजगी’ : पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के एक ही फैसले से आया बदलाव पूरे राज्य में साफ तौर पर देखा जा सकता है.

तारकेश्वर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद ‘पश्चिम बंग दिवस’ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की हवा में अब एक ‘नयी ताजगी’ महसूस की जा सकती है. लौटने लगा है बंगाल का गौरव : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- चुनाव और सरकार गठन के बाद, आज मुझे पहली बार आपके बीच आने का सौभाग्य मिला है.

बंगाल की हवा में अब एक नयी ताजगी है. ऐसा लगता है मानो बंगाल अब अपनी बेड़ियों से आजाद हो गया है और बंगाल का गौरव फिर से लौटने लगा है. इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के प्रचार पर खर्च हुए 2,586 करोड़ रुपए, RTI में खुलासे के बाद टीएमसी ने केंद्र पर बोला हमला लोकतांत्रिक प्रक्रिया की ताकत को दिखाता है बंगाल का बदलाव : मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में हो रहा बदलाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया की ताकत को दिखाता है.

उन्होंने कहा- बंगाल के लोगों के चेहरों पर चमक है और गांवों में खुशी और भरोसे का माहौल है. बंगाल में यह साफ दिखता है कि आपका एक वोट कैसे बदलाव ला सकता है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें शुभेंदु अधिकारी सरकार की पीएम मोदी ने की तारीफ मोदी ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में तेजी के लिए राज्य की शुभेंदु अधिकारी सरकार की कोशिशों की तारीफ की.

कहा कि पिछली सरकार ने इस प्रक्रिया में रुकावट डाली थी.मोदी ने यह भी कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. PM Narendra Modi Tarakeswar Speech: श्यामा प्रसाद की वजह से भारत में है बंगाल प्रधानमंत्री ने कहा कि बंटवारे के समय बंगाल का एक हिस्सा भारत के पास ही रहे, यह सुनिश्चित करने में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने निर्णायक भूमिका निभायी थी.

जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की कोशिशें हो रही थीं, तब कांग्रेस ने साजिश रचने वाली ताकतों के सामने घुटने टेक दिये थे. श्यामा प्रसाद ने इसके खिलाफ आवाज उठायी. इसे भी पढ़ें : बंगाल की हवा में नयी ताजगी है, जैसे राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो, तारकेश्वर में बोले प्रधानमंत्री मोदी 20 जून के ऐतिहासिक महत्व पर पीएम ने दिया जोर प्रधानमंत्री ने कहा कि बंटवारे के समय कांग्रेस ने बंगाल को बेसहारा छोड़ दिया था और आजादी के बाद तुष्टीकरण की राजनीति की.

मोदी ने 20 जून के ‘पश्चिम बंग दिवस’ के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया. कहा कि नयी पीढ़ी को उन हालात के बारे में पता होना चाहिए, जिनकी वजह से यह राज्य बना. इसे भी पढ़ें पीएम मोदी ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ पर बाबा तारकेश्वर की धरती से सूबे को दी 820 करोड़ की सौगात कोलकाता आने से पहले पीएम मोदी ने बंगाल को दी रेल प्रोजेक्ट की सौगात, झारखंड को भी होगा फायदा.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

58 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago