Categories: नीमच

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने मोरवन एवं मनासा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु शनिवार को जावद विकासखंड की मोरवन पंचायत एवं मनासा विकासखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की गई। अतिथियों की उपस्थिति- मोरवन में विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं मनासा में विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बंधुओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने किसानों को रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए पूर्णतः प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। विधायक द्वय ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि यह आज की आवश्यकता है। प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण की रक्षा करती है, बल्कि किसान की खेती की लागत कम कर मुनाफा भी बढ़ाती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे शुरुआत में अपने खेत के एक छोटे हिस्से में प्राकृतिक खेती का प्रयोग करें और धीरे-धीरे पूरे खेत को प्राकृतिक खेती में बदलें। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कृषि, आत्मा, उद्यानिकी विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले किसान बंधु उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

14 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

14 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

14 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

14 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

14 hours ago