रामपुरा नगर में बिच बाजार में चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश बाइक पर बंधा रुपयों से भरा थैला खोलकर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति द्वारा शोर मचाने पर बाजार में इकट्ठा हुई भीड़ ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।
घटना को नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जामपुरा मोहल्ला में गुरुवार को शाम 5:30बजे तक़रीबन चंद्रपुरा निवासी दिनेश रत्नावत से चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि गुरुवार को पीड़ित दिनेश पिता भेरूलाल रत्नावत निवासी ग्राम चंदरपुरा अपनी उपज बेचकर 1 लाख 40 हजार रूपये एवं बेटी की शादी के कार्ड लेकर मनासा से रामपुरा आये थे एवं रूपयों से भरा थैला मोटरसाइकिल पर ही बंधा छोडकर जामपुरा मोहल्ला स्थित एक दुकान पर कुछ सामान ख़रीद रहा था। तभी नकाब पोश बदमाश ने बाइक के पास आकर आसानी से थैला खोलकर बाइक पर फरार हो गया।
पीड़ित व्यक्ति द्वारा शोर मचाया गया। लेकिन बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
वहीं पुलिस द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…