Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

बाइक के ऊपर बंधा नोटों से भरा थैला लेकर दिनदहाड़े फरार हुए बदमाश

Posted on April 17, 2025

रामपुरा नगर में बिच बाजार में चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश बाइक पर बंधा रुपयों से भरा थैला खोलकर आसानी से फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति द्वारा शोर मचाने पर बाजार में इकट्ठा हुई भीड़ ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।

घटना को नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र जामपुरा मोहल्ला में गुरुवार को शाम 5:30बजे तक़रीबन चंद्रपुरा निवासी दिनेश रत्नावत से चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि गुरुवार को पीड़ित दिनेश पिता भेरूलाल रत्नावत निवासी ग्राम चंदरपुरा अपनी उपज बेचकर 1 लाख 40 हजार  रूपये एवं बेटी की शादी के कार्ड लेकर मनासा से रामपुरा आये थे एवं रूपयों से भरा थैला मोटरसाइकिल पर ही बंधा छोडकर जामपुरा मोहल्ला स्थित एक दुकान पर कुछ सामान ख़रीद रहा था। तभी नकाब पोश बदमाश ने बाइक के पास आकर आसानी से थैला खोलकर बाइक पर फरार हो गया।

पीड़ित व्यक्ति द्वारा शोर मचाया गया। लेकिन बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
वहीं पुलिस द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज कर मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme