Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

बच्चे स्वयं पर भरोसा रखें, असफलता से हताश नहीं होना चाहिए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग

Posted on March 19, 2026

जिला स्तरीय ओलंपियाड सम्मान समारोह का आयोजन डाइट परिसर में किया गया, जिसमें कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा जिले के 32 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय के 7-7, पर्यावरण के 2, विज्ञान के 3, सामाजिक विज्ञान के 3 एवं संस्कृति के 3 विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ने मंदसौर जिले एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी भी असफलता से हताश नहीं होना चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। स्वयं पर विश्वास रखें और हमेशा सकारात्मक एवं खुश रहें। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme