Ad Ad
Ad Ad

बकरीद से पहले रामपुरा में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 27 May 2026, 10:28 PM
शेयर करें ➦
W f X
बकरीद से पहले रामपुरा में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

**रामपुरा। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रामपुरा पुलिस द्वारा नगर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी विपिन मसीह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च की शुरुआत राजपुरा मोहल्ले से हुई, जहां से पुलिस दल नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखते हुए नागरिकों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला। थाना प्रभारी विपिन मसीह ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
नगर के नागरिकों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा और सामाजिक समरसता की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।**

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X