Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

बंगाल चुनाव के उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार, 2926 सूरमाओं के बीच होगी जंग

Posted on April 18, 2026

Table of Contents EVM पर दिखेगा बड़ा बदलाव 2 चरणों में उम्मीदवारों का पूरा गणित EVM पर अब दिखेगी रंगीन फोटो Know Your Candidate: एक टच पर कैंडिडेट की कुंडली 15 मार्च को हुई थी चुनाव की घोषणा West Bengal Election 2026 Final Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी बिसात बिछ चुकी है.

निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी है. सभी चुनाव अधिकारियों (ROs) को उम्मीदवारों की अंतिम सूची आधिकारिक राजपत्र (Official Gazette) में प्रकाशित करने के लिए कहा गया है.

EVM पर दिखेगा बड़ा बदलाव इस बार बंगाल की सत्ता के लिए कुल 2,926 प्रत्याशी चुनावी के मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. आयोग ने कहा है कि मतदान की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में भी विशेष बदलाव किये गये हैं, जिससे वोटरों को अपने पसंदीदा प्रत्याशी को पहचानने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

2 चरणों में उम्मीदवारों का पूरा गणित निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बंगाल की कुल सीटों पर उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है. चरण-1 (Phase-I): 152 विधानसभा क्षेत्रों (ACs) के लिए कुल 1,478 प्रत्याशी मैदान में हैं. चरण-2 (Phase-II): 142 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1,448 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होगा.

कुल भागीदारी : 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल (दोपहर 3:00 बजे तक) थी. इसके बाद अब फाइनल लिस्ट जारी की गयी है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें EVM पर अब दिखेगी रंगीन फोटो मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने इस बार अनूठी पहल की है.

ईवीएम (Electronic Voting Machine) पर अब उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें (Coloured Photographs) छपी होंगी. इससे उम्मीदवारों की पहचान आसान हो जायेगी. इतना ही नहीं, उम्मीदवारों के नाम, सीरियल नंबर और चुनाव चिह्न अब बड़े फॉन्ट (Large Font) में लिखे होंगे, ताकि बुजुर्गों और कम दृष्टि वाले मतदाताओं को आसानी रहे.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: पहचान नहीं, वजूद की लड़ाई! मुर्शिदाबाद की महिलाओं ने तोड़ी परंपरा, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट Know Your Candidate: एक टच पर कैंडिडेट की कुंडली चुनाव आयोग ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ECINet App पर Know Your Candidate (अपने उम्मीदवार को पहचानें) टैब को ऐक्टिव कर दिया है.

इसके जरिये नागरिक अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में निम्नलिखित जानकारियां हासिल कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार कितना पढ़ा-लिखा है. क्रिमिनल रिकॉर्ड : क्या प्रत्याशी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज है. संपत्ति और देनदारियां : उम्मीदवार की कुल संपत्ति और कर्ज का पूरा ब्योरा शपथ पत्र (Affidavit) के माध्यम से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है.

West Bengal Election 2026 Final Candidate List: 15 मार्च को हुई थी चुनाव की घोषणा इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने 15 मार्च 2026 को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी. केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई.

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी राज्यों में मतगणना एक साथ 4 मई को होगी. उसी दिन पता चलेगा कि देश के 4 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में किसकी सरकार बनेगी. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप बंगाल चुनाव 2026: पोस्टल बैलट का ‘खेल’? शुभेंदु अधिकारी बोले- हल्दिया में वोट मैनेज कर रहा पुलिसकर्मी बंगाल चुनाव 2026 में सुरक्षा का ‘बांस कवच’, चुनावकर्मियों को ‘नेताओं का पानी’ पीने की भी मनाही.

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme