Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

प्रमुख सचिव राजस्‍व श्री पोरवाल ने की वी.सी.के माध्‍यम से विभागीय समीक्षा पी.एम.किसान सम्‍मान निधि के सभी हितग्राहियों के आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

Posted on December 10, 2025

 

नीमच :-

 

 

 

 

प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्‍व श्री विवेक पोरवाल ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलो के कलेक्‍टर एवं राजस्‍व अधिकारियों से चर्चा कर, राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा की और आवश्‍यक निर्देश भी दिए। नीमच के एनआईसी कक्ष में इस वी.सी. में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिह धार्वेव अन्‍य अधिकारी मौजूद थे।

वी.सी. में प्रमुख सचिव राजस्‍व श्री पोरवाल ने सभी जिलो को निर्देश दिए, कि किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर, इसी माह में ही फार्मर रजिस्‍ट्री में सेचुरेशन सुनिश्चित करें। उन्‍होने फार्मर रजिस्‍ट्री व गिरदावरी कार्य का मानदेय स्‍थानीय युवा कृषकों को भुगतान करना सुनिश्चित करने तथा पी.एम.किसान सम्‍मान निधि के शतप्रतिशत हितग्राहियों के आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए। वी.सी.में नक्‍शा विहि ग्रामों के नक्‍शानिर्माण, त्रुटी पूर्ण नक्‍शों का सुधार, मजरा टोलो को नवीन राजस्‍व ग्राम घोषित करने का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्‍होने सीएम मानिट, सीएस मानिट, के प्रकरणों एवं लंबित कण्डिकाओं के निराकरण को सर्वोच्‍च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme