नीमच, 27 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। ऐसे में किसान अपनी फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व कराना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री नगीन सिंह रावत ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराएं। इससे प्राकृतिक आपदा अथवा प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण फसल क्षति होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। उप संचालक श्री रावत ने किसानों से आग्रह किया है कि वे 31 जुलाई 2026 से पूर्व अपनी फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से करा लें। फसल बीमा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए किसान अपने निकटतम बैंक शाखा, संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों अथवा अधिकृत बीमा कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…