Categories: नीमच

खरीफ फसलों का निरीक्षण कर कृषि अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूक

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसलों की सतत निगरानी एवं किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को नीमच विकासखंड के विभिन्न गांवों में मैदानी निरीक्षण किया गया। उप संचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत एवं कृषि विकास अधिकारी श्री डी.एस. गोर ने ग्राम जागोली में कृषक श्री गोविंद राजमल तथा ग्राम धनेरियाकलां में कृषक श्री बंशी, श्री मुकेश एवं श्री मदनलाल अहीर के खेतों का भ्रमण कर खरीफ फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने फसलों की वृद्धि, स्वास्थ्य एवं खेतों की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए किसानों को कीट-व्याधि प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा मौसम के अनुरूप समसामयिक कृषि कार्यों के संबंध में आवश्यक तकनीकी सलाह दी। निरीक्षण के दौरान किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों का समय सीमा में बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया।कृषि अमले ने किसानों से अपील की कि वे अंतिम तिथि से पूर्व अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। अधिकारियों ने किसानों को मौसम आधारित कृषि प्रबंधन अपनाने की सलाह देते हुए मेघदूत एवं मौसम मोबाइल ऐप डाउनलोड कर नियमित रूप से मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप कृषि कार्यों की योजना बनाकर फसल उत्पादन को अधिक सुरक्षित एवं लाभकारी बनाया जा सकता है। कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि फसल में किसी भी प्रकार के कीट, रोग अथवा अन्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों से संपर्क करें तथा केवल अनुशंसित कृषि आदानों एवं विभागीय तकनीकी सलाह के अनुसार ही नियंत्रण उपाय अपनाएं। इससे फसलों की सुरक्षा के साथ उत्पादन एवं गुणवत्ता में भी वृद्धि सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

58 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

1 hour ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

19 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

19 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

19 hours ago