Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का जिला मुख्यालय के समारोह में हुआ सजीव प्रसारण

Posted on August 15, 2026

प्रदेश में 80वॉ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश में मध्यप्रदेश की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथियों ने जिले की उपलब्धियों से संबंधित जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों पर जिलों की विकास पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया। सभी जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण, आकर्षक परेड के साथ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी – कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। किसने कहाँ किया ध्वजारोहण उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर और उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह खण्डवा, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय देवास, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जबलपुर, राजस्व मंत्री श्री करन सिंह वर्मा हरदा, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय राव प्रताप सिंह छिंदवाड़ा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके मंडला, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट इंदौर, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना मुरैना, महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, खेल, युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग नर्मदापुरम्, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह दतिया, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान आलीराजपुर, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला श्योपुर और उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार पन्ना में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर सीहोर, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी दमोह, राज्य कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल अनूपपुर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल उज्जैन, आनंद विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल विदिशा, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार राजगढ़, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सतना, वन, पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार छतरपुर और पंचायत और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

खरगौन, रतलाम, टीकमगढ़, शहडोल, निवाड़ी, धार, बालाघाट, सीधी, बड़वानी, मऊगंज, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, कटनी, सिवनी, मैहर, पांढुर्ना, भिण्ड, बैतूल, डिण्डोरी, बुरहानपुर, शिवपुरी एवं उमरिया जिले में कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme