Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, 6 घंटे की दूरी अब सिर्फ 2.5 घंटे में

Posted on April 14, 2026

Delhi Dehradun Economic Corridor: कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आप सभी से माफी चाहता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा की देर हो गई. मैं समय पर ही निकला था. लेकिन काली मंदिर से लेकर यहां तक का रोड शो लगभग 12 किलोमीटर लंबा था.

लोगों में इतना ज्यादा उत्साह और जोश था कि मेरे लिए तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया. इसलिए, मैं धीरे-धीरे लोगों का बता करता हुआ, लोगों का आशीर्वाद लेता हुआ आगे बढ़ा. मुझे यहां पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा की देर हो गई, और इसके लिए मैं माफी चाहता हूं..

मैं आज उत्तराखंड से एक नई ऊर्जा लेकर विदा होऊंगा. मैं एक नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा, और इसके लिए मैं आप सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं. #WATCH | Dehradun, Uttarakhad: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Delhi–Dehradun Economic Corridor. The corridor will reduce travel time between Delhi and Dehradun from over 6 hours to around 2.5 hours.

It has been designed with several features aimed at significantly… pic.twitter.com/Sf3R242bBt — ANI (@ANI) April 14, 2026 दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खासियत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनाने में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत लगी. छह लेन वाले एक्सप्रेसवे की लंबाई 213 किलोमीटर है.

इस कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर लगभग 2.5 घंटे रह जाएगा. एक्सप्रेसवे में 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), चार प्रमुख पुल और सड़क किनारे 12 जन सुविधाओं का निर्माण भी किया गया है. इस गलियारे को कई विशेषताओं के साथ डिजाइन किया गया है, जिनका उद्देश्य मानव-वन्यजीव संघर्ष में अत्यधिक कमी लाना है.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर तैयार किया गया है. जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है. कॉरिडोर में आठ पशु मार्ग, 200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है.

कॉरिडोर को कई खासियतों के साथ डिजाइन किया गया है, जिनका मकसद इंसान-जानवरों के टकराव को काफी कम करना है. पीएम मोदी ने बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु की शुभकामनाएं दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज देश में त्योहारों और उत्सवों को लेकर एक उत्साह है.

देश के अलग-अलग हिस्सों में नए साल का आगमन हुआ है. मैं बैसाखी, बोहाग बिहू और पुथांडु के अवसर पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. अगले कुछ दिनों में, यमुनोत्री, गंगोत्री, बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तीर्थयात्रा भी शुरू होने वाली है. देश के श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ इस पवित्र समय का बेसब्री से इंतजार करते हैं..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme