Ad Ad
Ad Ad

पहलगाम आतंकी हमले में हुए शहीदों को इंद्रानगर दीनदयाल वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 23 Apr 2025, 06:18 PM
शेयर करें ➦
W f X
पहलगाम आतंकी हमले में हुए शहीदों को इंद्रानगर दीनदयाल वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई

नीमच। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 9 एवं 7 के रहवासियों ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर बुधवार शाम 7:30 बजे दीनदयाल वाटिका परिसर में पहलगांव आतंकी हमले में हुए शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद हरगोविंद दीवान ने कहा कि ऐसे आतंकवादियों को बिल्कुल बक्सा नहीं जाना चाहिए,तत्काल इनका खात्मा किया जाए ।
आतंकियों ने धर्म पूछ कर गोलियां मारी जो बड़ी शर्मनाक घटना है।
वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने कहा कि शहीद परिवारों को सरकार मुआवजा प्रदान करें एवं प्रत्येक परिवार के सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाना चाहिए। जो चला गया उसको लाना संभव नहीं है लेकिन जो हमारे हाथ में है वह केन्द्र सरकार अवश्य करें ।
इस अवसर पर क्षेत्र के रहवासी संजय श्रीवास्तव ,श्रीमती प्रभा जी बैरागी,रवि सिंह अम्ब,जगदीश बागड़ी,अनिल सिंह भाटी ,पूनम चंद यादव, बाबूलाल धानुक सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे !!

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X