Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट

Posted on July 13, 2026

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के 12 जिलों में संचालित मदरसों का विशेष निरीक्षण कराने का फैसला किया है. इस अभियान के तहत मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं, भवनों की स्थिति, आधारभूत संरचना, पाठ्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत मूल्यांकन किया जायेगा.

अल्पसंख्यक मामलों एवं मदरसा शिक्षा विभाग ने इस निरीक्षण के लिए 18 सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह समिति 15 जुलाई से निरीक्षण अभियान शुरू करेगी और 21 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. इन जिलों में होगी जांच कूचबिहार उत्तर दिनाजपुर मालदा मुर्शिदाबाद बीरभूम पश्चिम मेदिनीपुर पूर्व मेदिनीपुर नदिया हुगली हावड़ा उत्तर 24 परगना दक्षिण 24 परगना 21 जुलाई तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश सरकारी आदेश के अनुसार, निरीक्षण अभियान 12 जिलों के मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों का निरीक्षण किया जायेगा.

निरीक्षण की जिम्मेदारी मदरसा शिक्षा विभाग, मदरसा सेवा आयोग और अल्पसंख्यक मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी है. विभाग ने सभी निरीक्षण दलों को 21 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर संबंधित मदरसों के संबंध में आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिए जायेंगे.

निरीक्षण अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अभियान का उद्देश्य मदरसों को बेहतर करना प्रत्येक जिले में निरीक्षण अधिकारियों की सहायता के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जायेगा.

इसके अलावा निरीक्षण दलों के लिए वाहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी जारी किये गये हैं. राज्य सरकार के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य मदरसों में शिक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का समग्र आकलन करना है, ताकि जरूरत के अनुसार सुधारात्मक कदम उठाये जा सकें.

Also Read: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा.

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme