परम् पूज्य यज्ञाचार्य गुरुदेव पंडित राजेश राजोरा के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव

कंवरजी की खेड़ी में परम् पूज्य यज्ञाचार्य गुरुदेव पंडित राजेश राजोरा के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्स

हवन सकीर्तन ,प्रवचन व प्रसादी वितरण

“शिष्यों को गुरु कृपा आशीर्वाद स्वरूप दिव्य रुद्राक्ष वितरण होंगे”

सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती
हिंदू धर्म मे गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है । इसीलिए प्रतिवर्ष आषाढ़ी पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है ।
इस दिन भक्त अपने गुरु का विधि विधान से पूजन अर्चन करते है ।
गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में एक अत्यंत पावन पर्व माना गया है। यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते की पवित्रता और उसके महत्व का प्रतीक माना जाता है। यह केवल पारंपरिक गुरु-शिष्य संबंध तक सीमित नहीं है, बल्कि आज के समय में माता-पिता, अध्यापक, आध्यात्मिक गुरु, और वे सभी लोग जो जीवन को दिशा देने में सहायक होते हैं, उन्हें भी इस दिन विशेष सम्मान दिया जाता है।

इसी कड़ी में सिंगोली तहसील के ग्राम कंवरजी की खेड़ी में आगामी 10 जुलाई को समस्त ग्रामवासियों के विशेष अनुरोध पर महान पंडित राजेश राजोरा जी का एक दिवसीय आयोजन गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर्व को भव्यरूप से मनाने के लिये तैयारियां जोर शोर से होने लगी है ।
बतादे की यज्ञाचार्य व परम् पूज्य गुरुदेव पंडित राजेश राजोरा जी के क्षेत्र ही नही बल्कि नीमच जिले में असंख्य शिष्यों के गुरुदेव होकर उन्हें निरंतर अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करते है ।

“हमारा पावन संकल्प हर घर रुद्राक्ष , घर घर रुद्राक्ष- पंडित राजेश जी राजोरा”

महान कथा वाचक पंडित राजेश राजोरा जी ने इस गुरु पूर्णिमा के दिवस पर विशेष अर्थात व्यक्ति के जीवन मे परिवर्तन लाने के पवित्र अवसर पर पावन संकल्प के साथ अपने अनुयायी शिष्यों को गुरु कृपा या आशीर्वाद स्वरूप उन्हें दिव्य रुद्राक्ष प्रदान करेंगे ।
बतादे की भारत देश के हर हिंदू सनातनी के घर मे गुरु की कृपा , रुद्राक्ष का सरक्षण , आत्मा की दिशा सब एक साथ हर घर रुद्राक्ष घर- घर रुद्राक्ष की परिकल्पना के साथ यह कार्यक्रम होगा ।

पंडित राजेश जी राजोरा ने बताया कि वैदिक विधियों , मंत्रोच्चारण से विधिवत पूजन करने के बाद ही यह दिव्य रूद्राक्ष भक्तों को प्राप्त होगा । जो कि यह जीवन मे सुख शांति , सुरक्षा एवं आध्यात्मिक रक्षा शक्ति का कवच बनेगा।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है ।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजन के अध्यक्ष रतिराम धाकड़ व लाभ चन्द्र धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 जुलाई को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक हवन व 10 बजे से 11 बजे तक सकीर्तन , एवं 11 बजे से 12 बजे तक गुरुदेव के प्रवचन व रुद्राक्ष वितरण के बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रहेगा।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

10 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

10 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

10 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

10 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

10 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

10 hours ago