नीमच में निकली भव्य श्रीजगन्नाथ रथयात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजा हरिनाम संकीर्तन

नीमच में निकली भव्य श्रीजगन्नाथ रथयात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजा हरिनाम संकीर्तन

नीमच। शहर में आज 5 जुलाई, शनिवार को इस्कॉन मंदिर द्वारा श्रीजगन्नाथपुरी धाम की परंपरा के अनुसार भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 2:30 बजे “पांडु विजय” अनुष्ठान के पश्चात भगवान श्रीजगन्नाथ अपने बड़े भाई श्रीबलरामजी और बहन सुभद्रा मैया के साथ रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकले। यह रथयात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर नीमच शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पर संपन्न हुई।इस्कॉन मंदिर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:00 बजे भगवान श्रीजगन्नाथ का आगमन विशेष पंडाल में हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे राजभोग प्रसाद अर्पण और 12:45 बजे भव्य आरती का आयोजन किया गया। दोपहर 1:15 बजे भक्तों के लिए भगवान श्रीजगन्नाथ की विशेष कथा का आयोजन हुआ।

दोपहर 2:15 बजे भगवान रथ में विराजित हुए और 2:30 बजे से नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ।श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा मैया की दिव्य प्रतिमाएं रहीं, जो विशेष रूप से श्रीजगन्नाथपुरी धाम से निर्मित होकर लाई गई थीं। रथयात्रा में गुजरात का विश्वविख्यात राघवास बैंड अपनी मधुर धुनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करता रहा। साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से आए इस्कॉन भक्तगण हरिनाम संकीर्तन और कीर्तन माला के साथ भावविभोर कर देने वाले दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे।रथयात्रा दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर खाटूश्याम मंदिर, जाजू बिल्डिंग, तिलक मार्ग, बिचला गोपाल मंदिर, घंटाघर, नृसिंह मंदिर, नयाबाजार, बड़े बालाजी मंदिर, बारादरी, फव्वारा चौक, सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक, फोर जीरो चौराहा, विजय टाकीज चौराहा से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पहुंचा। यात्रा के समापन पर छप्पन भोग, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।इस भव्य आयोजन ने नीमच शहर को भक्ति, आस्था और उल्लास से सराबोर कर दिया।

mawafirstnews@gmail.com

Share
Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

11 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

11 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

11 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

11 hours ago

अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…

11 hours ago

पूर्व जवानों के सम्मान संग सीआरपीएफ नीमच में वेटरन्स-डे एवं वार्ब बैठक सम्पन्न

ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…

11 hours ago