Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

पटियाला: नीले ड्रम में मिली जौनपुर की लड़की की लाश, हाथ पर 'नेहा और दिल' का टैटू, जांच में जुटी पुलिस

Posted on May 27, 2026

Blue Drum Girl Body Patiala: पंजाब के पटियाला के अर्बन स्टेट क्षेत्र में नीले ड्रम के अंदर एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव ओवरब्रिज के नीचे कूड़े के पास पड़ा मिला, जो नीले ड्रम के अंदर था. पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

यह घटना राजपुरा-सिरहिंद रोड के पास पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स इलाके की है. सोमवार शाम एक राहगीर वहां से गुजर रहा था, तभी उसे सड़क किनारे पड़े नीले ड्रम से तेज बदबू आने लगी. ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रम के अंदर से इंसानी हाथ दिखाई देने पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम खोलकर देखा तो उसके अंदर एक युवती का शव मिला. पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 20 साल है. शव को ड्रम में बंद कर ओवरब्रिज के नीचे फेंका गया था. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि युवती के हाथ पर टैटू बना हुआ था. पुलिस के अनुसार एक हाथ पर ‘नेहा’ का टैटू है, जबकि दूसरे हाथ पर दिल वाला टैटू बना है.

पुलिस को आशंका है कि मृतका प्रवासी मजदूर हो सकती है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है. चेहरे पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई जांच के दौरान पुलिस को युवती के चेहरे पर चोट और नीले निशान मिले हैं. इससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है.

पटियाला पुलिस ने बताया कि शव मिलने की सूचना बुधवार सुबह मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए. बाद में शव को पहचान के लिए रजिंदरा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया.

जौनपुर के संत लाल की बेटी थी नेहा प्रारंभिक जांच के दौरान युवती के दोनों हाथों पर टैटू मिले, जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी. मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 20 साल से अधिक बताई जा रही है. वह संत लाल की बेटी थी. पुलिस के मुताबिक, नेहा का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल पटियाला के पंजाबी बाग इलाके में रह रहा था.

परिवार ने बताया कि नेहा पिछले कुछ दिनों से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी. SHO गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब पुलिस मृतका के परिजनों के संपर्क में है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. #WATCH | Patiala, Punjab: On the body of a woman found inside a blue drum near the DCW overbridge, Station House Officer (SHO) Gurpreet Singh says, “We received a report this morning that the body of a woman was found inside a blue drum near the DCW flyover.

We immediately… pic.twitter.com/lDS0iZqSk0 — ANI (@ANI) May 27, 2026 पिछले साल भी चर्चा में आया था ‘ब्लू ड्रम’ मामला गौरतलब है कि पिछले साल भी ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’ ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं. उस मामले में एक मर्चेंट नेवी अधिकारी की हत्या का आरोप उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा था.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में बेखौफ अपराधी, महिला दोस्त पर टिप्पणी का किया विरोध, तो 17 साल के लड़के को मारी गोली ये भी पढ़ें:- INS कोलकाता ने MV माशाअल्लाह 1 को बचाया, इंडियन नेवी के सामने समुद्री लुटेरों का सरेंडर; व्यापारी जहाज को ऐसे बचाया पटियाला में इसी तरह नीले ड्रम में शव मिलने से पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

पटियाला पुलिस का कहना है कि आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी..

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme