Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

नीमच में NEET-UG 2026 पुन: परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

Posted on June 21, 2026

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 रविवार 21 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के आंकड़े – श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच पर 456 पंजीकृत में से 423 परीक्षार्थी उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद पी.जी.कॉलेज, नीमच में 470 पंजीकृत में से 422 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जिले में कुल 926 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 845 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। व्यवस्थाएं: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्र सिंह धारवे, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों ने सुबह से ही दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नीमच के दोनों केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, लाइव सीसीटीवी निगरानी, एच.एच.एम.डी.से तलाशी एवं थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षार्थियों के अभिभावकों को के केंद्र परिसर में बैठने की भी समुचित व्यवस्था की गई थी साथ ही प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के परिजनों के लिए पेयजल एवं सल्पाहार की भी व्यवस्था दोनों केंद्रों पर की गई थी।नगर समन्वयक केंद्रीय विद्यालय नीमच के प्राचार्य श्री प्रियदर्शन गर्ग ने भी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने सभी परीक्षार्थियों को सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme